{"_id":"5a43ec154f1c1bbd208b920e","slug":"81514400789-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साला चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साला चोटिल
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ससुराल से बाइक पर लौट रहे व्यक्ति की ट्राले की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
रुद्रपुर के वार्ड नंबर पांच खेड़ा निवासी छोटेलाल (42) पुत्र नत्थूलाल छोटा हाथी चलाकर पत्नी और तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह बाइक से दरऊ किच्छा स्थित अपनी ससुराल गया था। बुधवार सुबह वह अपने साले ओमप्रकाश (40) निवासी ग्राम दरऊ के साथ बाइक से रुद्रपुर लौट रहा था। हाइवे पर राधा स्वामी सत्संग के पास आगे चल रहे ट्राला (आरजे09जीबी 8321) के चालक ने डिवाइडर में बने कट पर वाहन मोड़ा तो छोटेलाल ने अचानक बाइक के ब्रेक लगा दिए।
इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिरा और उसका सिर ट्राले से टकरा गया। हादसे में छोटेलाल की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश चोटिल हो गया।
विज्ञापन
कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि ट्राला चालक गणेशीलाल निवासी अजमेर (राजस्थान) को हिरासत मे ले लिया गया है। 22 टायरा ट्राले में सीमेंट भरा है। मृतक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।