{"_id":"5ae765184f1c1b3b0b8b7568","slug":"75-teakwood-tree-has-been-wasted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन के 75 हरे पेड़ों पर चलाया आरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सागौन के 75 हरे पेड़ों पर चलाया आरा
अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता।
Updated Tue, 01 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सागाौन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन माफिया ने बाराकोली रेंज में बिना अनुमति के 75 सागौन के पेड़ों पर दिनदहाड़े आरा चला दिया। घटना के बाद जब तक पुलिस पहुंची तस्कर एक ट्रक कटे पेड़ों को भरकर भेज चुका था। पुलिस ने एक खाली ट्रक व लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली, जबकि वन तस्कर व उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए।
क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को वन माफिया ने बाराकोली रेंज के ग्राम खमरिया स्थित जगजीत सिंह के खेत में खड़े 75 हरे सागौन के पेड़ों पर दिनदहाड़े आरा चला दिया। मुखबिर ने थाना पुलिस को बताया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार प्रतापपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कोठारी व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक माफिया काटे गए पेड़ों में से एक ट्रक माल तस्करी कर भेज चुका था। पुलिस ने मौके पर काटे गए पेड़, एक खाली ट्रक (यूपी42सीएस-7767) तथा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली मौके पर पकड़ ली। पुलिस टीम को देखते ही वन तस्कर व उसके गुर्गे मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने रंसाली वन क्षेत्र के रेंजर बीडी जोशी को मामले की जानकारी दी। जिस पर वन दरोगा धीरेंद्र कुमार पंत, डीके सिंह, गिरीश वर्मा, डीसी आर्या, राजकुमार तथा मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बाराकोली रेंज वन क्षेत्र का होने पर टीम ने बाराकोली रेंज को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद बाराकोली रेंज के वन दरोगा बेअंत सिंह नेगी, दीपचंद्र मेहरा के साथ मौके पर पहुंची टीम ने कटे सागौन के लट्ठे खेत मालिक जगजीत सिंह की सुपुर्दगी में दे दिए और ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले रेंज कार्यालय ले गए। खेत स्वामी जगजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक कारोबारी से पेड़ों का सौदा हुआ था। वन विभाग से परमिशन होने का हवाला देते हुए पेड़ों पर आरा चला दिया। फिलहाल वन विभाग माफिया के खिलाफ कार्रवाई में जुटा था।