फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   डिग्री कॉलेज में दो छात्रगुटों में मारपीट

डिग्री कॉलेज में दो छात्रगुटों में मारपीट

Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में दो छात्रगुटों में मारपीट
रुद्रपुर। रुद्रपुर पीजी कॉलेज में बुधवार को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। घटना के बाद हंगामा बढ़ने पर दोनों ही पक्ष के युवक मौके से भाग गये। पुलिस के मुताबिक, सुबह के समय कॉलेज परिसर में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष असलम और चुनाव की तैयारी कर रहे दूसरे छात्र के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कॉलेज गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों ही पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। महाविद्यालय प्रशासन ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि दोनों पक्षों में कॉलेज से बाहर व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा मामला हो सकता है। महाविद्यालय के सीसी टीवी कैमरों में घटना की कोई फुटेज नहीं मिली। मामले को लेकर कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि डिग्री कॉलेज में लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी लेकिन किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed