{"_id":"595a93b24f1c1bf6058b45f8","slug":"71499108274-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनेशपुर। एक भोटिया जनजाति के युवक ने तीन युवकों पर जाति सूचक शब्दों से गाली गलौच करने और विरोध करने पर पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। मझरा भूपसिंह निवासी भोटिया जनजाति के विजेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब वह अपनी बाइक पर गूलरभोज से कुल्हा के रास्ते घर लौट रहा था।
रास्ते में कूल्हा के पास नशे में धुत गांव के तीन युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसको जमकर पीटा जिससे वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने आकर उसे हमलावरों के चुंगल से बचाया। इस मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नही किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के उपरांत कार्रवाई होगी।