{"_id":"5ba7e3f2867a557e9f67d047","slug":"61537729522-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल नवीं के छात्र ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल नवीं के छात्र ने दम तोड़ा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनेशपुर में बाइक की टक्कर से गंभीर रुप से घायल नवीं के छात्र की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। एकलौते चिराग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। इधर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गांव शिवपुर निवासी नरेश राय का पुत्र तुषार राय (15) शनिवार रात साइकिल से दूध लेने जा रहा था। दिनेशपुर मार्ग पर जाफरपुर की ओर से आ रही बाइक (यूके06जे9448) ने साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक बाइक मौके पर छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल तुषार को तत्काल रुद्रपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर किया गया। रविवार दोपहर उपचार के दौरान तुषार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तुषार नौवीं का छात्र था। उसकी बहन प्रिया रुद्रपुर डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बेटे की मौत से मां कविता सहित अन्य परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है।