{"_id":"5a638dde4f1c1b8c268b57c5","slug":"61516473822-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह रोड पर शव मिलने से मची सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईदगाह रोड पर शव मिलने से मची सनसनी
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ईदगाह रोड पर एक शव पड़ा मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक बाग में रहकर खेतों में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रामपुर यूपी निवासी बाबूराम (40) बीस सालों से ईदगाह के पास रहकर खेतों में मजदूरी करता था। पूर्व में वह मोहल्ला पक्काकोट निवासी ओमप्रकाश के कमरे में आठ वर्षों तक किराए पर रहा। इसके बाद वह बाग के पास तिरपाल लगाकर रहने लगा। पिछले कुछ समय से उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने ईदगाह रोड पर एक बांस के पेड़ के पास उसका शव पड़ा देखा।
सूचना पर उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह और विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मोहल्ले के लोगों के सुपुर्द कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसके शव की अंत्येष्टि कर दी है। पुलिस ने बीमारी के चलते उसकी मृत्यु होने की आशंका व्यक्त की है।