{"_id":"9465e37e124b1ddcb724ddb6f544280d","slug":"60-thousand-of-child-abduction-for-ransom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार की फिरौती के लिए बच्ची का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 हजार की फिरौती के लिए बच्ची का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंपुरा में किराए पर मकान लेने आए युवक ने दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। उसने बच्ची के पिता से मोबाइल पर 60 हजार रुपए की फिरौती मांगी है। सूचना पर पुलिस ने मासूम की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी को चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
रंपुरा वार्ड नंबर छह निवासी मुकेश कुमार की रंपुरा में ही मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार शाम मुकेश की दो साल की पुत्री स्वाति घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच खुद को बरेली महेशपुरा निवासी नरेंद्र पुत्र शिव लाल बताने वाला एक युवक उनके घर के बाहर आया। उसने मुकेश के परिजनों से किराए पर मकान लेने की बात कही।
विज्ञापन
मकान दिखाने के बाद मुकेश चला गया। मुकेश के जाने के बाद जब दो साल की बेटी स्वाति घर के बाहर नहीं मिली तो परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने उसकी तलाश करनी शुरु कर दी। देर शाम तक जब स्वाति नहीं मिली तो मुकेश के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नरेंद्र बताते हुए उसकी दो साल की पुत्री उसके कब्जे में होने की बात कही। साथ ही मुकेश से 60 हजार रुपए की फिरौती मांगी। इसका पता चलते ही परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल जेसी पाठक, एसएसआई आरसी मखौलिया, रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपी की धरपकड़ को चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर मासूम बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन