फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   छह काश्तकारों से पूछताछ, दस को भेजा नोटिस

छह काश्तकारों से पूछताछ, दस को भेजा नोटिस

Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
छह काश्तकारों से पूछताछ, दस को भेजा नोटिस
सूचरुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में किच्छा तहसील की जांच में जुटी एसआईटी ने बरी-बरा गांव के छह काश्तकारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। 10 अन्य काश्तकारों को भी एसआईटी ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


किच्छा तहसील की जांच में एसआईटी के सामने कुछ ऐसे संदिग्ध मामले आए थे, जिसमें एनएच 74 निर्माण के लिए तत्कालीन अफसरों ने सरकारी खंती को अधिग्रहण करने के साथ ही स्कूल, पंचायत घर आदि पर भी काश्तकारों को मुआवजा दिया, जबकि कुछ काश्तकारों के खसरों का अधिग्रहण होने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर कुछ काश्तकारों ने मामले को हाईकोर्ट में दाखिल किया तब से मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन है। मामले की जांच पड़ताल के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर एसआईटी के साथ तहसील और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठित टीम से एसआईटी के निरीक्षक एनबी भट्ट और तहसीलदार गदरपुर सुधेष कुमार ने मंगलवार को बरी-बरा गांव के छह काश्तकारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान काश्तकारों ने एसआईटी को मामले से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए, जिनके आधार पर एसआईटी आगे जांच की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed