फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बच्ची को धमकाकर तीन मोटरें ले उड़े बाइक सवार

बच्ची को धमकाकर तीन मोटरें ले उड़े बाइक सवार

Mon, 19 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को धमकाकर तीन मोटरें ले उड़े बाइक सवार
काशीपुर के बैलजूड़ी निवासी हाशिम अली पुत्र हाकम अली की घर के पास रोड पर आलिया ट्रेडर्स के नाम से सेनेटरी की दुकान है। रविवार दोपहर वह अपनी छोटी बहन सिजरा को दुकान पर बैठाकर दवाई लेने के लिए गया था। इस दौरान पड़ोस में दुकान करने वाले उसके चाचा मौ. नवी भी मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए चले गए। आरोप है कि काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर बैठी बच्ची को धमकाकर सबमर्सिबल की तीन मोटरें उठा ले गए। इन मोटरों की कीमत लगभग 30 हजार की बताई गई है। कुछ समय बाद हाशिम दुकान पर वापस लौटा तो उसकी बहन रो रही थी। पूछने पर उसने घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed