{"_id":"59bad07c4f1c1b2d688b48fd","slug":"51505415292-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या का षड़यंत्र रचने वाले हत्यारोपी महिला का पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की हत्या का षड़यंत्र रचने वाले हत्यारोपी महिला का पति गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया है।
छह सितंबर को शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल, निवासी पहलगांव अनंतनाग जम्मू-कश्मीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मदरसा बदरूल उलूम में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी एजाज अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी लाडूरा, बारामूला, जम्मू-कश्मीर भी बीते चार वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। खतीजा खातून पत्नी शेर अली निवासी मोहल्ला छीपियान से उसके साथ प्रेम संबंध बन गए थे, इसी कारण उसका उसके घर आना-जाना था। पांच सितंबर की शाम तीन बजे खतीजा खातून ने उसे मदरसे से अपने घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी खतीजा खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
बुधवार की शाम को पुलिस ने आरोपी महिला के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र के अवैध संबंध उसकी पत्नी से थे। उसने कई बार एजाज को अपने घर आने के लिए मना भी किया था, किंतु वह नहीं माना, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। पूछताछ में शेर अली ने पुलिस को बताया ईद से दो दिन पूर्व उसने जहर की शीशी अपनी पत्नी को लाकर दी थी और कहा था कि चाय या कोल्ड ड्रिंक में डालकर उसे पिला देना। बेहोश होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर देना। हत्या के बाद पहले मोहल्ले वालों को बुलाना, फिर उसे फोन करना। उसकी पत्नी ने ऐसा ही किया। घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि शेर अली को कश्मीरी छात्र की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।