फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   धान के खेत में ट्रेक्टर निकालने से मना करने पर हमला किया

धान के खेत में ट्रेक्टर निकालने से मना करने पर हमला किया

Sat, 01 Jul 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
धान के खेत में ट्रेक्टर निकालने से मना करने पर हमला किया
धान के खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर छह लोगों ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को गदरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही हमलावर फरार हो गये। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खेमपुर निवासी लखविंदर पाल ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह शनिवार सुबह अपने धान के खेत में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

तभी इसी गांव के जीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर आया और मेरे धान लगे खेत में निकालने लगा। जब उसे मना किया तो उसने अपने साथियों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे मेरे हाथ में गंभीर चोट आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही हमलावर फरार हो गये। लखविंदर पाल ने उक्त व्यक्ति सहित छह अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed