फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चक्की मोड़ में चोरों की सक्रियता से ग्रामीण दहशत में

चक्की मोड़ में चोरों की सक्रियता से ग्रामीण दहशत में

Sat, 21 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
चक्की मोड़ में चोरों की सक्रियता से ग्रामीण दहशत में

विज्ञापन
गूलरभोज में चक्कीमोड़ क्षेत्र में चोरों की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर से बैटरी, हाइड्रालिक रॉड सहित हजारों का सामान पार कर लिया है। बृहस्पतिवार की रात रामलीला मैदान के पास मोहित भंडारी का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। रात में चोरों ने ट्रैक्टर में लगी बैटरी, हाइड्रालिक रॉड और अन्य सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह मोहित की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना किया। इधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई न कर रही। दो दिन पहले भी ग्राम तिलपुरी निवासी बहादुर सिंह मेहता के घर पर दो लोगों ने घुसने की कोशिश की थी। लेकिन परिजनों के जागने के बाद संदिग्ध भाग निकले थे। तिलपुरी निवासी मदन लाल शाह ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed