{"_id":"5a91ba8b4f1c1b2a788b7aa2","slug":"31519499915-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक युवती की तहरीर पर धनौरी निवासी एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
प्रतापपुर चौकी के ग्राम धनौरी निवासी एक युवती ने कहा कि गांव का विनोद अकसर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। 23 फरवरी को वह अपनी मां के साथ घर में थी। रात करीब साढ़े नौ बजे विनोद उसके घर में घुस आया।
आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां और पड़ोस की दो महिलाओं ने उसे छुड़ाया। चौकी प्रभारी सतेंद्र बुढौला ने बताया कि उक्त युवक के विरुद्ध पूर्व में भी महिलाओं को छेड़ने और बदनीयती से घर में घुसने की शिकायतें मिल रही थी। लेकिन गांव के नाते किसी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नशेड़ी है।