फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कास्तकारों रकम ठिकाने लगाने वाले आए एसआईटी के रडार पर

कास्तकारों रकम ठिकाने लगाने वाले आए एसआईटी के रडार पर

Sun, 20 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
कास्तकारों रकम ठिकाने लगाने वाले आए एसआईटी के रडार पर
रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में जांच कर रही एसआईटी के निशाने पर अब वह लोग भी आ गए हैं जिन्होंने किसानों के मुआवजे की मोटी रकम को ठिकाने लगाया था। काशीपुर के किसान द्वारा मुआवजा मिलने के 15 दिन के भीतर 50 लाख की रकम देने वाले व्यक्ति से शनिवार को एसआईटी ने पूछताछ करके उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजे की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच में कुछ ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया था। जिनके जरिये किसानों ने अपनी रकम को सौंपकर ठिकाने लगाने को कहा। इसी मामले में शनिवार को काशीपुर के एक व्यक्ति से एसआईटी ने पांच घंटे की गहन पूछताछ की। इसमें एसआईटी को कई और महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले। बता दें कि काशीपुर के ही एक किसान ने मुआवजे के एक करोड़ रुपये 15 दिन के भीतर चेक के माध्यम से काशीपुर के ही एक व्यक्ति को दिए। लेकिन एसआईटी की पूछताछ में किसान इस बात का जवाब नहीं दे पाया कि उसने उक्त रकम किस कारण से उस व्यक्ति को दी। शनिवार को एसआईटी ने किसान की 50 लाख की रकम को ठिकाने लगाने वाले काशीपुर के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया और बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में काश्तकार और रकम लेने वाले की बातों में विरोधाभास होने से एसआईटी दोबारा किसान से पूछताछ करेगी। दो दिन पूर्व पहुंचे जसपुर के एक किसान से भी टीम ने मुआवजे के साथ ही जमीन संबंधी दस्तावेज लिए। टीम ने काशीपुर और जसपुर तहसील के दस किसानों को नोटिस भेजा था। इसमें से टीम अब तक पांच किसानों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed