{"_id":"5cc0b095bdec221454122542","slug":"21556131989-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक से डेढ़ लाख की नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में एक क्लीनिक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आरोप है कि गांव कनौरा निवासी सुभाष पाल का घर से कुछ ही दूरी पर गांव में ही एक क्लीनिक है। बुधवार को दोपहर एक बजे डॉ. सुभाष पाल अपनी मेज की दराज के अंदर डेढ़ लाख रुपये की नकदी रखकर किसी कार्य से घर गए थे। वापस लौटने पर मेज की दराज के अंदर रखी डेढ़ लाख की नकदी गायब मिली। बीडीसी सदस्य इंद्रेश के पति सूरज ने बताया कि डाक्टर सुभाष पाल की बहन की शादी होनी है। इसलिए रुपयों का इंतजाम करके रखा था। दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बुटोला ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।