फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   समिति की जमीन का फर्जी सौदा कर दो लाख की ठगी

समिति की जमीन का फर्जी सौदा कर दो लाख की ठगी

Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
समिति की जमीन का फर्जी सौदा कर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
रुद्रपुर में फुलसुंगी में स्थित एक समिति की जमीन का फर्जी सौदा कर बरेली (यूपी) निवासी महिला ने हल्द्वानी के युवक से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

पंचवटी कॉलोनी देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी हंसराज पुत्र काशीराम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वर्ष 2016 में उसका परिचय बरेली निवासी एक महिला से हुआ। महिला ने बताया कि रुद्रपुर के फुलसुंगी में उसका एक प्लॉट बिकाऊ है। इस पर हंसराज महिला के साथ प्लॉट देखने फुलसुंगी पहुंचे। प्लॉट पसंद आने के बाद दस लाख में सौदा तय हुआ। हंसराज ने महिला को एक-एक लाख के दो चेक दिए। महिला ने हंसराज को प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए समय देने की बात कहते हुए दोनों चेक कैश करा लिए। इधर, काफी समय बीतने के बाद भी प्लॉट हंसराज के नाम नहीं किया गया। संदेह होने पर हंसराज ने अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि प्लॉट पहले से ही किसी समता समिति के नाम से दर्ज है। इसमें प्लॉट बेचने वाली महिला का नाम कहीं नहीं है। ठगी का एहसास होने पर हंसराज ने महिला से रकम वापस मांगे। इस पर महिला ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। पुलिस मामले की जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed