{"_id":"5ad0f93b4f1c1b87028b45fd","slug":"21523644731-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे तीन भाईयों ने चाची को किया लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे तीन भाईयों ने चाची को किया लहुलुहान
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में मामूली विवाद में तीन भाइयों ने घर में घुसकर अपनी चाची के सिर पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। मोहल्ला नईबस्ती निवासी माया पत्नी रामचरन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके जेठ के पुत्र उससे रंजिश रखते है। बृहस्पतिवार को उसके जेठ का पुत्र शराब के नशे में उसके घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर वह गालीगलौच करता हुआ वहां से चला गया। कुछ देर बाद जेठ के तीनों पुत्र डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने उसकी बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर इनमें से एक ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।