फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्कूल प्रबंधिका सहित उसके पति और भाई के खिलाफ मुकदमा

स्कूल प्रबंधिका सहित उसके पति और भाई के खिलाफ मुकदमा

Wed, 10 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधिका सहित उसके पति और भाई के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की प्रबंधक, उसके पति और भाई के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल की प्रबंधक के भाई के खिलाफ दुराचार, जबकि प्रबंधक और उसके पति पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की एक शिक्षिका ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसकी स्कूल में नियुक्ति हुई। इसी दौरान स्कूल की प्रबंधक रेखा ढाली के भाई विद्युत ढाली ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद वह शादी करने से मुकर गया।
विज्ञापन


उसे पता चला कि विद्युत की शादी कहीं और तय हो गई है। इस पर उसने विद्युत के परिजनों से बात की तो विद्युत की बहन रेखा ढाली और उसके पति जिशनू ढाली ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रेखा ढाली, उसके पति जिशनू ढाली और भाई विद्युत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed