{"_id":"5b5b6aab4f1c1bb35d8b5ca5","slug":"201532717739-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कचनालगाजी के गड्ढा कॉलोनी निवासी आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी पत्नी बबलू सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कई वर्षों से वह ग्राम समाज की भूमि पर घर बनाकर परिवार के साथ रहती आ रही है। बीती 31 मई की सुबह वह ड्यूटी पर सरकारी अस्पताल गई थी। आरोप है कि इस बीच प्रापर्टी डीलर रामनगर रोड निवासी संजय अग्रवाल उर्फ बंटी अपने पुत्र एवं 20-25 लोगों के साथ उसके घर आ धमका और तोड़फोड़ की।
लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ गालीगलौच कर मारपीट की। घरेलू सामान अपने साथ लाए ट्रक में भरकर ले गए और छप्पर एवं लकड़ियों को जला दिया। उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।