फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्क्रैप वाहन चालक से मांगा दोगुना पार्किंग शुल्क

स्क्रैप वाहन चालक से मांगा दोगुना पार्किंग शुल्क

Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्क्रैप वाहन चालक से मांगा दोगुना पार्किंग शुल्क

विज्ञापन
रुद्रपुर में पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ दोगुना पार्किंग शुल्क वसूलने की फिर शिकायत मिली है। नगर निगम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को दुर्गा मंदिर गली निवासी ट्रांसपोर्टर नवीन ने बताया सोमवार रात उसके वाहन (यूपी22टी 9885) का एक धर्मकांटे के पास कुछ बाइक सवार युवकों ने 200 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला। नगर निगम का पार्किंग शुल्क 100 रुपये है। उन्होंने बताया कि वाहन में स्क्रैप भरकर दिल्ली भेजा जा रहा था। तभी धर्मकांटे पर बाइक सवार दो युवक आये। उन्होंने चालक से 200 रुपये पार्किंग शुल्क मांगा। चालक ने उनकी बात मुंशी से करायी। मुंशी ने जब नगर निगम द्वारा 100 रुपये लेने की बात कही तो युवकों ने फोन पर गालीगलौज की। बाइक सवारों ने कहा कि नगर निगम के कहने पर ही 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने चालक से जबरन 200 रुपये लेकर पर्ची काट दी। उन्होंने बताया कि एमएनए से इसकी शिकायत कर दी है।

बता दें कि बीती 21 दिसंबर को भी तीनपानी के पास दो कैंटर चालकों से बाइक सवार युवकों ने 200-200 रुपये वसूले थे। उप नगर आयुक्त डीएन तिवारी ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। सहायक नगर आयुक्त संजय पाठक ने बताया कि पहले मामले में ठेकेदार को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed