फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रोजगार तलाशने जा रहे युवक की हादसे में मौत

रोजगार तलाशने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोजगार तलाशने जा रहे युवक की हादसे में मौत
रोजगार की तलाश में दोस्त के साथ काशीपुर के लिए निकले खटीमा के युवक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसके साथी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गौहर पटिया खटीमा निवासी अंकित चंद (23) ने स्नातक की पढ़ाई के बाद कुछ समय पहले ही आईटीआई किया था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। बताया जा रहा है कि अंकित के साथ खटीमा में पढ़ाई कर चुका उसका दोस्त अजय सिंह (24) पुत्र राजेंद्र सिंह काशीपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है। कुछ दिन पहले अंकित ने अजय से उसकी फैक्ट्री में नौकरी लगवाने को कहा था। शनिवार को अजय खटीमा गया था।
विज्ञापन

रविवार को अजय की वापसी के दौरान अंकित भी उसकी बाइक से उसके साथ फैक्ट्री में नौकरी तलाशने काशीपुर जा रहा था। भगवानपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के जमा होने पर चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को निजी वाहन से रुद्रपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डाक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर अजय को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अंकित तीन-भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed