खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में लोकसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्तों ने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे टोल टैक्स बैरियर पर दिल्ली से आ रही निजी बस को रोका। तलाशी लेने पर उसमें बाइक के पुर्जे और मिठाई मिली। दल में आशीष कुमार सैनी और सत्यपाल सिंह शामिल थे। उधर, यूपी सीमा से सटे मझोला चौकी बैरियर में भी सचल दल ने चार कैमरे पकड़कर राज्य कर अधिकारियों को सुपुर्द किया। डिप्टी कमिश्नर राज्य कर ज्ञान चंद ने बताया कि चार कैमरों का कर समेत कुल 4,248 रुपये जमा कराया। जबकि बस से बरामद पुर्जों का दोपहर बाद तक पेनल्टी और कर जमा नहीं किया गया था। उड़नदस्ते के प्रभारी नवीनचंद्र पांडे, एसआई सुरेंद्र सिंह आदि ने एक कार में चार बैग कपड़े पकड़े, जिन्हें राज्यकर विभाग के सुपुर्द कर दिया। डिप्टी कमिश्नर राज्यकर ने बताया कि 2862 रुपये पैनल्टी और कर के रूप में वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।