{"_id":"5bd0c213bdec22697a0f3a6c","slug":"191540407827-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनेशपुर में स्कूटी को टक्कर मारकर महिला और उसके पुत्र को घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को वार्ड एक निवासी सुंदर सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह अपनी पत्नी ममता, पुत्र उमेश के साथ स्कूटी पर चक्कीमोड़ से घर लौट रहा था। खटोला गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक (यूके06 एएम-7123) ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क किनारे गिर पड़े। उसकी पत्नी और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।