{"_id":"5b48f2fc4f1c1be94b8b4571","slug":"191531507452-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बाइक सवार ने सुरक्षा गार्ड को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत बाइक सवार ने सुरक्षा गार्ड को टक्कर मारी, मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में भूरारानी स्थित एक निजी कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड को नशे में धुत बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद बाइक पर सवार दो अन्य लोग फरार हो गए।
मूल रूप से ग्राम नौगाड चौखुटिया (अल्मोड़ा) और हाल निवासी शांति विहार कॉलोनी में रहने वाला लीलाधर पांडे (53) पुत्र स्व. हीरामनी पांडे यहां परिवार के साथ रहकर भूरारानी स्थित वोल्टास कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे ड्यूटी के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने लीलाधर को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक भी अनियंत्रित होकर गिर गए। बाइक सवार खुद को संभालकर मौके से भागने की फिराक में थे कि लीलाधर का साथी बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गया। उसने बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दलजीत से हाथापाई कर दो युवक मौके से फरार हो गए। नशे में धुत बाइक चालक को दलजीत ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गंभीर रूप से घायल लीलाधर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक भूरारानी का निवासी होने के साथ खुद को पेंटर बता रहा है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक के पास लाइसेंस भी नहीं है। बाइक उसके किसी रिश्तेदार की है। रात में वह दोस्तों के साथ भूरारानी से शराब पीकर आदर्श कॉलोनी में अपने रिश्तेदार को बाइक लौटाने जा रहा था।