फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सीने में गोली मारकर खनन कारोबारी की हत्या

सीने में गोली मारकर खनन कारोबारी की हत्या

Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीने में गोली मारकर खनन कारोबारी की हत्या
काशीपुर। यूपी की सीमा से सटे बेगमाबाद में आईजीएल के कंपोस्ट प्लांट के पास अज्ञात व्यक्तियों ने सीने में गोली मारकर एक खनन कारोबारी की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या लूट के इरादे से की गई है। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के कस्बे महुआखेड़ागंज में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

महुआखेड़ागंज स्थित मोहल्ला जामा मस्जिद टंकी के पास रहने वाले शाहिद उर्फ नेता (47) पुत्र अब्दुल वाहिद एक रुपये प्रति कुंतल के कमीशन पर बेगमाबाद स्थित गुरु अमरदास स्टोन क्रशर पर खनन के कच्चे माल (आरबीएम) की आपूर्ति करता था। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वह घर से 1.05 लाख रुपये लेकर काम के लिए निकला। उसने दोपहर 12 बजे तक आने की बात कही। उसे ठाकुरद्वारा के ग्राम बहादरगंज में एक रिश्तेदार के जनाजे में शिरकत करने जाना था लेकिन वह घर नहीं लौटा। पत्नी कनीज बानो ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच आईजीएल के कंपोस्ट प्लांट के पास झाड़ियों में भांग मलने गए एक युवक ने वहां एक व्यक्ति का शव देखा। उसने आईजीएल के गार्ड श्यामपाल को सूचना दी। गार्ड ने 2:43 बजे फैक्ट्री के सुरक्षा सुपरवाइजर को सूचना दी। सुपरवाइजर की सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद, सीओ राजेश भट्ट, आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का मुआयना करने के बाद पुलिस ने बताया कि शाहिद के सीने पर 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के पास से 980 रुपये, क्रशर पर तोल की पर्चियां, टोपी, गमछा आदि बरामद कर लिए। मृतक की बाइक शव से 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ी मिली। स्टोन क्रशर के कर्मी ने शाहिद के भतीजे नावेद को फोन कर घटना की सूचना दी। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हत्यारे, मृतक के घटनास्थल तक पहुंचने की स्थिति का भी जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहिद के भाई जाकिर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

आईजीएल के कंपोस्ट प्लांट के पास शव मिला
लूट के इरादे से हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed