फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पट्टों और क्रशर पर एक करोड़ का जुर्माना

पट्टों और क्रशर पर एक करोड़ का जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
पट्टों और क्रशर पर एक करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
बाजपुर में एसडीएम ने खनन और राजस्व टीम के साथ कोसी नदी में खनन पट्टों और स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान कई खनन पट्टों और क्रशरों पर भारी खामियां मिलने पर एक करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना कर संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

बृहस्पतिवार को एसडीएम एपी वाजपेयी ने टीम के साथ खनन पट्टों और क्रशर पर जांच पड़ताल कर पैमाईश की। जिसमें जय प्रकाश के नाम स्वीकृत खनन पट्टे में अवैध 547 घनमीटर पर 6 लाख 81 हजार 360 रुपये, लक्ष्मी नारायण के स्वीकृत खनन पट्टे में उपखनिज 434 घनमीटर पर 5 लाख 81 हजार 920 रुपये, ललित कुमार के नाम स्वीकृत खनन पट्टे में 347 घनमीटर , 5 लाख 5 हजार 360 रुपये, राम किशोर के स्वीकृत खनन पट्टे में 361 घनमीटर 5 लाख 17 हजार 680 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके उपरान्त टीम ने बन्नाखेड़ा भीकम पुरी बाबा श्याम स्टोन क्रशर में 997 घनमीटर में 10 लाख 77 हजार 360 रुपये, साईं बापू स्टोन क्रशर में 1836 घनमीटर , 18 लाख 15 हजार 680 रुपये, नैनीताल स्टोन क्रशर 9678 धनमीटर , 87 लाख 16 हजार 640 रुपये का जुर्माना की कार्रवाई रिपोर्ट डीएम को भेजी है। टीम में खनन अधिकारी दिनेश कुमार, खनन मोहर्रिर जय प्रकाश, पटवारी नरेंद्र कुमार, गौरव, लक्ष्मण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed