{"_id":"5af73a6e4f1c1bcf408b4d59","slug":"181526151790-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू
Updated Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। धोखाधड़ी करने के फरार आरोपी भाजपा नेता के घर की पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई अदालत में शुरू की है। अदालत से आदेश मिलने पर पुलिस आरोपी के घर की कुर्की करेगी। ग्राम पतरामपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति गुरुचरन सिंह उर्फ तोता पर मृतकों को अभिलेखों में जिंदा दर्शाकर लाखों रुपये का बीमा कर क्लेम लेने के दो मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी काफी दिन से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया था। किंतु काफी प्रयास के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। अब पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की करने की अदालत में कार्रवाई शुरू की है। इस मामले की विवेचना कर रहे पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कापड़ी ने बताया कि अदालत से कुर्की का आदेश मिलने पर आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।