{"_id":"5a638dd94f1c1ba0268b585f","slug":"181516473817-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश करते दो हत्यारोपियों समेत चार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की साजिश करते दो हत्यारोपियों समेत चार धरे
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पुलिस ने लूट की साजिश करते चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे और चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में पेपर मिल कर्मी बाबू हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त भी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का पर्स और फोटो पहचान पत्र बरामद किया है।
शुक्रवार रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म के गेट पर बने भवन के पीछे चोरी की साजिश करते चार बदमाशों ग्राम कचनालगाजी निवासी सौरभ शर्मा, मलकीत सिंह उर्फ मीत, शांतिनगर निवासी हरविंदर सिंह उर्फ खन्ना और कार्तिकेय दीक्षित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस और दो चाकू बरामद किए।
एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि चारों बदमाश नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीरों पर हमला कर उन्हें लूटते थे। पिछले तीन माह के दौरान उक्त बदमाश एक रिक्शा चालक, एक फैक्ट्री कर्मी समेत कई राहगीरों के साथ लूटपाट कर चुके हैं। इन बदमाशों में से सौरभ शर्मा और मलकीत सिंह तीन दिसंबर 17 को रामनगर रोड स्थित पाउडर फैक्ट्री के सामने पेपर मिल कर्मी बाबू पर हमलाकर उससे नौ सौ रुपये लूटने के मामले में वांछित थे। हमले में घायल मोहल्ला कटरामालियान निवासी बाबू की 16 दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि बाबू से पहले उन्होंने दो और राहगीरों को निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही पर मिलकर्मी बाबू से लूटा गया पर्स, मृतक का फोटो पहचान पत्र बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर अली स्कूटी लूट के मामले में जेल भेजा जा चुका है।
वहीं, सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि मिल कर्मी पर हमला करने में प्रयुक्त डंडा बरामद करने के लिए जुबैर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। पुलिस टीम में एसएसआई राजेश यादव, एसआई दिनेश फर्त्याल, जयपाल सिंह, कैलाश तोमक्याल, देवेंद्र बिष्ट, खीम सिंह, कुलदीप सिंह, अनुज त्यागी, गिरीश कांडपाल, जगदीश फर्त्याल, शंकर टम्टा आदि थे।
मोबाइल लूटने के तीन आरोपी दबोचे
काशीपुर। युवती से मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी अंजना कश्यप पुत्री स्व. ओमप्रकाश मुख्य बाजार स्थित एक मोबाइल केयर में काम करती है। बीती 18 जनवरी की शाम वह घर लौट रही थी कि रेलवे मालगोदाम के सामने मिले बाइक सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल लूट लिया।
शनिवार को सूचना के आधार पुलिस ने गौतमनगर स्थित एक रिसोर्ट के सामने से दढ़ियाल रोड स्थित ग्राम फसियापुरा निवासी विपिन, राहुल और सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त काले रंग की बाइक बरामद की है। टीम में एसआई दिनेश फर्त्याल, जयपाल सिंह, रवीना सिदौला, भुवनेश्वर सिंह, केदार सिंह, कैलाश गोस्वामी, प्रमोद जोशी, संदीप नेगी आदि थे।