{"_id":"59e794fb4f1c1ba7678b68a2","slug":"181508349179-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत बाप को जिंदा दिखाकर बीमा राशि हड़पने के मामले में पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत बाप को जिंदा दिखाकर बीमा राशि हड़पने के मामले में पुत्र गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। मृतक को जिंदा दर्शाकर बीमा कराने और उसके बाद आठ लाख रुपये का क्लेम लेने के मामले में कुंडा थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भी अन्य आरोपियों के साथ शामिल होने का मामला उजागर हुआ है।
ग्राम करनपुर निवासी अमित कुमार ने तीन माह पूर्व कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता संजू सिंह की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। गांव के सुब्बा सिंह, उसके पुत्र सतनाम सिंह आदि ने उसके पिता को जिंदा दर्शाकर पहले उसके नाम पर बीमा कराया। उसके बाद उसे मृत दर्शाकर करीब आठ लाख रुपये का क्लेम ले लिया। कुंडा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों सुब्बा सिंह व उसके पुत्र सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान फर्जी तरीके से बीमे की राशि हड़पने के मामले में वादी अमित कुमार की भूमिका भी उजागर हुई। जांच में पता लगा कि बीमे की राशि से दो लाख रुपये की रकम अमित कुमार ने भी प्राप्त की थी। इस षडयंत्र में अमित की भूमिका उजागर होने के बाद कुंडा थाना पुलिस ने उसे भी धर दबोचा।