{"_id":"5b96bccb867a557fe5100c21","slug":"171536605387-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रापर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो प्रापर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में एक वृद्धा ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रभु विहार कॉलोनी मानपुर निवासी गीता रानी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि ग्राम सभा कचनालगाजी में उसकी भूमि खसरा नंबर 313 रकबा 0.023 हेक्टेयर में है। दो प्रॉपर्टी डीलरों ने चार सितंबर 2017 को उसकी भूमि का सौदा 20.09 लाख रुपये में किया था। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा भी हुआ था। आरोप है कि दोनों प्रॉपर्टी डीलरों ने उसे धोखे में रखकर कई भूखंडों के बैनामे दूसरे व्यक्तियों के नाम करा दिए। उन्होंने उसे तीन लाख रुपये की राशि का एक चेक पंजाब नेशनल बैंक की रानी नगला शाखा मुरादाबाद और दूसरा डेढ़ लाख की राशि का चेक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा काशीपुर का दिया। खाते में लगाने पर साढ़े चार लाख रुपये की राशि के दोनों चेक बाउंस हो गए। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।