फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दिनेशपुर में वधु बनने से बची बालिका

दिनेशपुर में वधु बनने से बची बालिका

Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर में वधु बनने से बची बालिका
दिनेशपुर। जिला बाल कल्याण समिति और पुलिस की सजगता से एक नाबालिग वधु बनने से बच गई। नाबालिग के पिता को बालिग होने से पहले बेटी का निकाह नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा और बाराती मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को फोन पर जयनगर नंबर तीन के गुर्जर खत्ते में एक किशोरी का गदरपुर के एक युवक से निकाह किए जानी की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। सूचना पर जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने किशोरी के घर जाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


समिति के कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने से पहले दूल्हा और बाराती मौके से खिसक गए थे। छानबीन में पता चला कि किशोरी नवीं की छात्रा है। डॉ. बत्रा ने बताया कि किशोरी के पिता को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई। उससे बालिग होने से पहले बेटी की शादी नहीं करवाने का लिखित में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed