{"_id":"5a623d444f1c1b83268b54dd","slug":"171516387652-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बीमा क्लेम हड़पने वाले 12 पर गैंगेस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बीमा क्लेम हड़पने वाले 12 पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर में मृतकों को अभिलेखों में जिंदा दर्शाकर उनका फर्जी बीमा क्लेम हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अभियुक्तों पर फर्जी क्लेम लेने के मामले के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि हरकेश उर्फ राकेश सैनी निवासी ग्राम नारायणपुर, सिमरनजी और उसका भाई अवतार, सबा सिंह, गोल्डी उर्फ सुंदर, कुलदीप उर्फ डंपी निवासीगण ग्राम मलपुरी, ओमकार निवासी ग्राम करनपुर, दीपक निवासी डाकबंगला, अजय जाटव, पलविंदर, सुखदेव और उसका भाई रेशम निवासीगण ग्राम कल्याणपुर पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों पर कुंडा थाना एवं कोतवाली जसपुर में फर्जी बीमा लेने के मामले के नौ मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त मृतकों का फर्जी बीमा कर अब तक लाखों रुपये का क्लेम ले चुके हैं। पुलिस अब जांच में जुटी है कि आखिर इन लोगों ने कितने लोगों की मौत के बाद उनके नाम पर बीमा क्लेम कर पैसा हड़पा है।