फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   10 किलोग्राम अफीम डोढा और 52 ग्राम अफीम के साथ एक को दबोचा

10 किलोग्राम अफीम डोढा और 52 ग्राम अफीम के साथ एक को दबोचा

Wed, 25 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 किलोग्राम अफीम डोढा और 52 ग्राम अफीम के साथ एक को दबोचा
10 किलो डोडा और 52 ग्राम अफीम के साथ एक को दबोचा
विज्ञापन

जसपुर। पुलिस ने नशीले पदार्थों के एक तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से 10 किलो से अधिक डोडा और करीब 52 ग्राम अफीम बरामद की है। अंतरराज्यीय बाजार में बरामद सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।

सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलियावाला में एक व्यक्ति को दबोचा। उसके कब्जे से 10 किलोग्राम अफीम डोडा और 52 ग्राम अफीम बरामद की है।
पूछताछ में उसने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम टांडा प्रभापुर बताया है। मंगलवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से जसपुर क्षेत्र में एक युवक के नशे का कारोबार करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने ग्राम कलियावाला के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। युवक के पास मिली बाइक (यूके18बी-5282) के कागज न होने पर बाइक को जब्त कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। टीम में एसएसआई कमलेश भट्ट, अनिल जोशी, सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed