फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्रेम प्रसंग भी हो सकता एजाज की मौत का कारण

प्रेम प्रसंग भी हो सकता एजाज की मौत का कारण

Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग भी हो सकता एजाज की मौत का कारण
जसपुर। जम्मू कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच में जुटी है। पुलिस का मानना है हत्या के बाद आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विज्ञापन


बारमूला जम्मू कश्मीर निवासी छात्र एजाज (22) अहमद पुत्र गुलाम नबी मोहल्ला छीपियान स्थित जामा मस्जिद के मदरसे में रहकर साढे़ पांच साल से शिक्षा ग्रहण कर रहा था। छह माह बाद उसे मौलवी की डिग्री मिलने वाली थी। खाली समय में वह मोहल्ले के बच्चों को उनके घर जाकर पढ़ाता था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम मदरसे के पास निवासी शेर अली के मकान की छत की कड़ी में उसका शव लटका मिला। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल टीम से कराकर वीडियोग्राफी करायी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दम घुटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजन नहीं पहुंचे है। उन्होंने शव बारामूला भेजने का अनुरोध किया है। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि एजाज की मौत गला दबाने से हुई। यह हत्या का मामला है, इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed