फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चोरी की दो बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की दो बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी की दो बाइकों के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर वाहनों के लॉक तोड़कर बाइक चोरी करता था। बरामद दोनों बाइक काशीपुर से चोरी हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर से लगातार बाइक चोरी हो रही थी। इसके खुलासे के लिए कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डिजाइन सेंटर के पास से दोपहर तीन बजे मोहल्ला महेशपुरा निवासी विक्की उर्फ विशाल औधड पुत्र रामकिशोर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि विक्की ने बिना नंबर की एक सुपर स्पलेंडर और कविनगर में मैदान में छुपा कर रखी एक एलएमएल की बाइक बरामद कराई। एएसपी ने बताया कि पांच जुलाई को अल्ली खां निवासी मोबीन आलम पुत्र असगर अली की स्पलेंडर जबकि 23 जुलाई को मझरा काशीपुर निवासी हर्ष गुप्ता पुत्र विकास की एलएमल बाइक चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़ा गया बाइक चोर बाइकों के लॉक आसानी से तोड़कर बाइक चोरी करता और उसे कम दामों में बेच देता था। चोर को पकड़ने वाली टीम में एसआई जसविंदर सिंह, हिमानी पंवार, कांस्टेबल दीवान सिंह, धीरेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed