{"_id":"5974f0254f1c1bf6618b4730","slug":"171500835877-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रेलवे पटरी चुराते तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रेलवे पटरी चुराते तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरी चोरी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरपीएफ ने मनोरंजन हॉल के सामने चोरी की छह-छह फुट की तीन रेल पटरी के साथ तीन चोरों को पकड़ा।
शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन स्थित मनोरंजन हॉल के सामने से 6-6 फुट की तीन पुरानी रेललाइन चुराकर ले जा रहे तीन युवकों को पकड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी संजीव सक्सेना, आवास विकास कालोनी निवासी विकास गिरी, गुलर घट्टी रामनगर निवासी नूर मोहम्मद बताया है।
तीनों के पास से 6-6 फुट की ट्रेन की तीन पुरानी पटरी बरामद की गई है। बताया कि पकड़ी गई पटरी की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। मीणा ने बताया कि संजीव मूलरूप से मसवासी स्वार रामपुर यूपी जबकि विकास ठाकुरद्वारा का निवासी है। दोनों काशीपुर में किराए के कमरे में रहते हैं। तीनों को रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत चालान कर रेलवे कोर्ट बरेली भेजा गया है। आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं।