फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   17 boxers will take part in state Olympic

राज्य ओलंपिक में 17 बॉक्सरों के बरसेंगे मुक्के

Sun, 04 Nov 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 04 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
17 boxers will take part in state Olympic
काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयनित टीम के साथ अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 17 महिला-पुरुषों की टीम का चयन किया गया। 

विज्ञापन


रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम श्यामपुरिया ने किया। इसमें खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर, झनकट के करीब 30 महिला-पुरुष बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर 17 महिला-पुरुष खिलाड़ियों का टीम में चयन किया गया। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में 49 किलो भारवर्ग में में सूरज सिंह, 52 किलो में कोमल सिंह, 56  किलो सेहरन संधू, 60  किलो आकाश कुमार, 64  किलो नरेंद्र, 69  किलो रोशन धामी, 75 किलो भूपेंद्र सिंह, 81 किलो कैलाश भंडारी, 91 किलो में कपिल, 91 किलो से अधिक में आशीष कुमार सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग के 48 किलो भारवर्ग में नीरज मेहता, 51 किलो हिमानी पंत, 54 किलो सपना बिष्ट, 57 किलो ज्योति मेहता, 60 किलो कविता अधिकारी, 64 किलो दीपा दसौनी, 69 किलो धारा कोरंगा का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में हरजिंदर सिंह संधू, पूरन सिंह, पूरन चंद्र पांडे, विनोद तिवारी रहे। कोच हरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि टीम रुद्रपुर में होने वाले राज्य ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करेगी। वहां पर पूरन सिंह बोरा, जीके जोशी, आरएस जेठी, मनोज सिंह आदि थे। 

ओलंपिक खेलों के लिए चुनी गई खो-खो टीम
दिनेशपुर। जिला स्तरीय ओपन खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल के लिए बालक-बालिकाओं की टीम का चयन किया गया। स्व. चित्तरंजन राहा राजकीय इंटर के मैदान रविवार को हुई प्रतियोगिता में जिलेभर से 155 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में सूरज विश्वास, अरविंद मंडल, उमेश कुमार, सुशील, राजकुमार, बंकिम, कार्तिक, अमित, अभिषेक, ऋषि और बालिका वर्ग में सर्वजीत कौर, अंजलि गंगवार, कंचन बोरा, किरन महरा, सुमन, निशु, कविता, ज्योति, पूजा, प्रतिक्षा का चयन किया गया। चयनकर्ताओं में संतोष टम्टा, ब्रजेश दूबे, मिनती रानी, अवतार सिंह, रविंद्र विष्ट, अशोक चौहान आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed