{"_id":"5cc7493cbdec22071f56ad46","slug":"161556564284-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से मारपीट के मामले में तीन और गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से मारपीट के मामले में तीन और गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें कि 22 अप्रैल को ग्राम हल्दुआ में अज्ञात कारणों से लगी खेत में आग को बुझाने गए फायर ब्रिगेड कर्मियों से ग्रामीणों ने मारपीट की थी। जिसके चलते दमकल वाहन चालक और लीडिंग फायर मैन भी घायल हो गए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि तत्काल सूचना देने के बाद भी दमकल कर्मचारी देर से आग बुझाने पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर सिख युवक से धार्मिक बेअदबी काभी आरोप लगाया था। मामले में फायर मैन दिनेश की ओर से चार नामजद समेत सात अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। मामले की जांच के बाद सात लोग दमकल कर्मचारियों से मारपीट में दोषी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने हल्दुआ निवासी रणजोत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पांच अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने रेशम सिंह, मलकीत सिंह और लवप्रीत सिंह को ग्राम हल्दुआ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।