फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चोरों ने बाइक और स्कूटी पर किया हाथ साफ

चोरों ने बाइक और स्कूटी पर किया हाथ साफ

Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बाइक और स्कूटी पर किया हाथ साफ
किच्छा। चोरों ने अस्पताल और बारात घर से बाइक, स्कूटी चुरा लीं। विकास कॉलोनी निवासी सतेंद्र राय अपने रिश्तेदार का उपचार कराने के लिए बुधवार रात बरेली रोड पर निजी अस्पताल में बाइक (यूके 06एजे 4176) से गए थे। बताया कि पौने नौ बजे अस्पताल गेट से उनकी बाइक चोरी हो गई। वहीं, वार्ड नौ निवासी आकाश गंगवार अपनी स्कूटी (यूके 06बी 8748) से रुद्रपुर रोड पर अग्रसेन भवन में विवाह समारोह में गए थे। थोड़ी देर बाद जब वह पंडाल से बाहर आए तो स्कूटी गायब थी। दोनों ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

चार घरों में पकड़ी विद्युत चोरी
किच्छा। ऊर्जा निगम की टीम ने लालपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर चार भवनों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े हैं। एसडीओ संजय कुमार ने बिजली चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। बृहस्पतिवार को टीम ने लालपुर के बड़ौरा में छापा मारा। यहां पर एजाज अहमद, अकील, शरीफ अहमद और महराया के असलम खान के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम में एसडीओ अन्नू अरोड़ा, लालपुर के जेई आरसी आर्य और लाइनमैन शिव कुमार थे।
विज्ञापन


उर्स मैदान से बाइक चोरी
जसपुर। चोरों ने एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्ला नई बस्ती निवासी तसलीम अहमद पुत्र खुर्शीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन फरवरी को हीरो कंपनी की पैशन प्रो बाइक उर्स मैदान के बाहर खड़ी करके खाना खाने गया था। वापस आकर देखा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सागौन के पेड़ काटे
सितारगंज। बिज्टी गांव के महेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह ने बाराकोली वन रेंज के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखंडी को दिए पत्र में कहा कि गांव में उसके खेत की मेड़ और आम के बगीचे किनारे सागौन के करीब 70 पेड़ लगे हैं। बुधवार रात चोरों ने तीन पेड़ काट डाले। इसके बाद चोर दो पेड़ों की लकड़ी चुराकर ले गए, जबकि एक पेड़ खेत में ही छोड़ दिया। उन्होंने रेंजर से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो

हैरो चोरी मामले में एसआई से मिले किसान
बाजपुर। फौजी कॉलोनी के पास स्थित किसान दलजीत सिंह रंधावा के फार्म हाउस से तीन फरवरी को हैरो चोरी हो गया। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को किसानों ने कोतवाली में पहुंचकर मौजूद एसआई संजीव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने चोरी का खुलासा करने की मांग की। वहां विजेंद्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अजीत सिंह आदि थे। ब्यूरो

चोरी का खुलासा न होने पर एसएसआई को घेरा
बाजपुर। बार एसोसिएशन के सदस्य मनोज गुप्ता के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने एसएसआई सुशील कुमार का घेराव किया। 26 जनवरी को रामपुर रोड स्थित मनोज गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी।


बृहस्पतिवार को दर्जनों अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एससआई सुशील कुमार का घेराव कर चोरी का खुलासा करने की मांग की। एसएसआई ने बताया कि नगर क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने में टीम जुटी है। जल्द ही चोरियों का खुलासा होगा। वहां अधिवक्ता सोहन लाल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, विजय गर्ग, मानव शर्मा, मोहन पांडे, सूरज, हीरा शर्मा, इकबाल, अभिलाष, फिरोज, वीरकुंवर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed