{"_id":"5d0a834b8ebc3e0c3e6883e2","slug":"15609700453-kashipur-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताडना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताडना का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर ससुराली उसे घर से बेदखल करना चाहते हैं।
जसपुर के ग्राम अंगदपुर निवासी कविता ने कहा है कि पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह लेखराज से हुआ था। उसकी सात माह की बेटी भी है। करीब छह माह पूर्व उसके पति की हालत अचानक बिगड़ गई तब से पति बिस्तर पर ही हैं। परिवार के लोगों ने उसके उपचार पर कोई ध्यान नही दिया। वह अपने मायके से मदद लेकर पति का इलाज करा रही है। महिला का आरोप है कि उसके ससुर, जेठ, जेठानी और देवर उस पर घर छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। ये लोग मकान और जमीन में उसके पति का हिस्सा हड़पना चाहते हैं। आरोप है कि ससुराली उस पर अनर्गल आरोप भी लगाते हैं। 16 जून को सुबह नौ बजे वह अपने पड़ोसी के घर किसी कार्य से गई थी। वहां उसका जेठ आ गया और उसे पीटते हुए घर में ले गया। वहां ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की।