फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बैंक अधिकारी व भिखारी का मोबाइल ले उड़े चोर

बैंक अधिकारी व भिखारी का मोबाइल ले उड़े चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी व भिखारी का मोबाइल ले उड़े चोर
काशीपुर। साप्ताहिक हाट से सब्जी खरीदने गए बैंक अधिकारी की जेब से एक बच्चे ने मोबाइल निकाल लिया। पीछा करने पर उसने मोबाइल अपने साथी को पकड़ा दिया और वह मोबाइल लेकर फरार हो गया। लोगों ने बच्चे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, एक युवक बात करने के बहाने भिखारी का मोबाइल लेकर भाग गया। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


जसपुर खुर्द निवासी एक बैंक शाखा प्रबंधक अभिनव बग्गा रविवार को गढ़वाल सभा में लगने वाले साप्ताहिक हॉट में सब्जी खरीदने गए थे। इसी समय एक बच्चा उनकी जेब से मोबाइल निकालकर भाग गया। बग्गा के शोर मचाने पर कुछ लोग बच्चे के पीछे दौड़े। लेकिन बालक ने रास्ते में खड़े एक युवक को मोबाइल थमा दिया और युवक गलियों में होते हुए भाग निकला। लोगों ने बालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वह खुद को लावारिस बताते हुए गुमराह करने का प्रयास करने लगा, लेकिन सोमवार सुबह उसकी मां, बहन कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर रहकर सजावटी सामान बेचती है। बालक ने कहा कि मोबाइल चुराने के लिए किसी युवक ने उसे 20 रुपये का लालच दिया था। रुपये लेकर उसने मोबाइल उसे सौंप दिया। पुलिस मोबाइल लेकर भागे युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


उधर, ठाकुरद्वारा निवासी मुन्नवर यहां रोडवेज डिपो के सामने भीख मांग रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। इस पर वह मोबाइल पर बात करते हुए भाग गया। मुन्नवर ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे ने दिया गच्चा, बैंक अधिकारी का चुराया मोबाइल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed