फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   फाइनेंस ट्रक चोरी से बेचने के आरोपी को ट्राजिट रिमांड पर लेगी भगतपुर पुलिस

फाइनेंस ट्रक चोरी से बेचने के आरोपी को ट्राजिट रिमांड पर लेगी भगतपुर पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस ट्रक चोरी से बेचने के आरोपी को ट्राजिट रिमांड पर लेगी भगतपुर पुलिस

विज्ञापन
काशीपुर में ट्रक फाइनेंस कराकर पूरी किस्त दिए बगैर उसे बेचने के आरोप में काशीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नाजिम व उसके साथियों के खिलाफ जनपद मुरादाबाद के भगतपुर थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। भगतपुर थाने के उपनिरीक्षक ने काशीपुर कोतवाली पहुंचकर वहां दर्ज केस के सिलसिले में जानकारी जुटाई। पुलिस नाजिम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से बी वारंट प्राप्त करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि 22 मार्च 2018 को रामनगर रोड स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि यूपी के ग्राम करिया नगला, थाना टांडा जिला रामपुर निवासी नाजिम अली ने ट्रक संख्या (यूपी 22टीए-2497) के लिए कंपनी से 23 लाख का फाइनेंस कराया था। उसने मात्र डेढ़ किस्त जमा कराई और बाकी किस्त दिए बिना ही ट्रक को गायब कर दिया। नाजिम ने अपने ममेरे भाई फुरकान के साथ मिलकर 7.35 लाख रुपये में मुरादाबाद, ट्रांसपोर्ट नगर में नईम को बेच दिया। काशीपुर पुलिस ने बीती छह जून को नाजिम को यूपी के डुंगरपुर तिराहा, मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ ऐसा ही एक मुकदमा भगतपुर थाने में भी दर्ज है। शुक्रवार को भगतपुर थाने के उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने काशीपुर पहुंचकर केस के सिलसिले में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed