फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पैसे के लालच में पति ने ही वायरल कर दी क्लीपिंग

पैसे के लालच में पति ने ही वायरल कर दी क्लीपिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लालच में पति ने ही वायरल कर दी क्लीपिंग
काशीपुर। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर पूर्व में एक बैंक चेयरमैन के साथ बनाई गई उसकी अश्लील क्लीपिंग को व्हाट्सएप मैसेज वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका पति बैंक चेयरमैन से दस लाख की रंगदारी वसूलने का दबाव बना रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक महिला ने बैंक के चेयरमैन पर रामनगर के एक रिजॉर्ट में उससे दुराचार करने का आरोप लगाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। साथ ही उन्होंने मोबाइल पर दोनों के मध्य व्हाट्सअप पर हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट भी प्राप्त कर लिए। इसके आधार पर बैंक चेयरमैन से मोटी रकम हड़प ली थी। इसके बाद भी उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। इस मामले में बैंक चेयरमैन ने उस समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर उसे और एक अन्य को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन

12 अक्तूबर 2018 को उसने कुंडेश्वरी के एक मंदिर में जेल गए आरोपी के भांजे से विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली उस पर बैंक चेयरमैन को ब्लैकमेल दस लाख रुपये लेकर आने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि तेरे चक्कर में पति के मामा को जेल जाना पड़ा है। आरोप है कि नौ जून को उसके पति ने ग्राम प्रधान के पुत्र और अन्य की मौजूदगी में उसे पीटा और कहा कि दस लाख रुपये ना देने पर उसकी और बैंक चेयरमैैन की वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मंगलवार को उसकी वीडियो और व्हाट्सएप मैसेज वायरल कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस मामले में बैंक चेयरमैन ने भी कोतवाली पहुंचकर उनके वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed