{"_id":"5cfc06e7bdec2207066cb9dc","slug":"156002070410-sitarganj-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में सिडकुल की एक कंपनी के अफसर से ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर ठगी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेजा है।
बिलासपुर (रामपुर) निवासी विनय सिडकुल की एक कंपनी में अफसर हैं। उन्होंने एसएसआई मदन मोहन जोशी को दी तहरीर में कहा है कि बीते शुक्रवार की रात ओएलएक्स पर एक अज्ञात व्यक्ति से बात हुई। उसने अपना मोबाइल नंबर दिया और बाइक की दो-तीन फोटो उनके व्हाट्सएप नंबर पर सेंड की। बाइक का रेट करीब 50 हजार रुपये बताया और 45 हजार में सौदा तय हो गया। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से खाते में 20 हजार रुपये पेटीएम करा लिए। उसने बाइक को कोरियर करने का एक हजार रुपये किराया भी मांगा। अन्य रुपये कोरियर से बाइक के घर पहुंचने पर देने की बात कही तो उसने कोरियर की स्लीप भेजी, जो करीब 45 दिन पहले की पर्ची निकली। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने अपनी रकम वापस दिलाने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।