फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्टोन क्रशर के वाहनों को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

स्टोन क्रशर के वाहनों को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्टोन क्रशर के वाहनों को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन के ओवर लोड वाहनों को लेकर स्टोन क्रशर स्वामियों और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद हो गया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामियों द्वारा खनन से भरे ओवर लोड वाहन चलाए जा रहे है। इसका विरोध स्थानीय ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने बन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन से भरे एक वाहन की रायल्टी की जांच की। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ था। मामला पंचायत में भी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed