फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पूर्व सैनिक के घर से ढाई लाख के जेवर उड़ाए

पूर्व सैनिक के घर से ढाई लाख के जेवर उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक के घर से ढाई लाख के जेवर उड़ाए
खटीमा। चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोसीकुआं गांव में पूर्व सैनिक के घर से दिनदहाड़े चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय गृहस्वामी अपने पोते को स्कूल से लाने के लिए गए थे। वहीं परिजन रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन


ग्राम गोसीकुआं निवासी पूर्व सैनिक प्रेम चंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 22 मई दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच वह मकान में ताला डालकर स्कूल से अपने पोते को लेने गए थे।
विज्ञापन


इस बीच चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर कमरे में रखे बक्से से सात से नौ तौला सोने के आभूषण और एक परात उड़ा दी। स्कूूल से जब घर आए तो चोरी का पता चला। पूर्व सैनिक प्रेमचंद ने चकरपुर पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, बताया गया कि उस दिन अन्य परिजन रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed