{"_id":"5ce44966bdec2207073c57d7","slug":"15584649225-kashipur-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा बैंक कैशियर की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा बैंक कैशियर की मौत का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में प्रथमा बैंक के हेड कैशियर की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी पुलिस एक सप्ताह बाद भी नहीं सुलझा सकी है। इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। बावजूद इसके तमाम बिंदुओं पर पुलिस की तहकीकात चल रही है। पुलिस ने एक बार फिर तेजपाल के परिजनों से उसके क्रियाकलापों के बारे में जानकारी जुटाई।
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के ग्राम कनकपुर निवासी तेजपाल सिंह उर्फ तेजू शरीफनगर की प्रथमा बैंक शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत था। 13 मई को मुरादाबाद रोड स्थित होटल पैराडाइज के कमरे में उसका शव पाया गया। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खोखे भी बरामद किए थे। मामला संदिग्ध होने पर चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मौके से बरामद तमंचा एफएसएल जांच के लिए भेजा था लेकिन पुलिस को अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि कैशियर के आईपीएल में सट्टा लगाने की जानकारी सामने आई है। बैंक खाते में आई गन्ने की रकम के करीब चार लाख रुपये भी वह आईपीएल में हार चुका था। उस पर कई लोगों का कर्ज भी था। इसी के चलते वह पूर्व में एक बार जहर भी खा चुका है। एसओ ने बताया कि तेजपाल के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। कुंडा पुलिस ने मृतक की पत्नी कृष्णा, पिता वीर सिंह, भाइयों महिपाल और अमरजीत से उसके क्रियाकलापों के बारे में जानकारी जुटाई। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। लेकिन पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। वहीं, मौके से बरामद तमंचे की एफएसएल रिपोर्ट का भी इंतजार है।