फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
काशीपुर। दहेज में 10 लाख की राशि न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में नई सब्जी मंडी शक्तिनगर निवासी राधिका पुत्र नरेंद्र ने कहा है कि पांच दिसंबर 2014 को उसका विवाह बरेली के अग्रसेन नगर निवासी संजीव कुमार से हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद ही पति संजीव कुमार, जेठ गुलशन कुमार, जेठानी रीता और ननद गीतिका ने 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि रकम न देने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed