{"_id":"5a2051894f1c1b97678bef1e","slug":"151512067465-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, कई घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ठाकुरद्वारा से हल्द्वानी जा रही बारात की एक बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब दर्जन भर बाराती चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को खिंचवाकर साइड कराया। उसके बाद बाराती दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए।
बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा से एक विवाह समारोह में शिरकत करने बाराती हिंद ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस से हल्द्वानी जा रहे थे। शाम करीब छह बजे मुरादाबाद रोड पर हरियावाला के पास वी-गार्ड कंपनी के सामने बस पलट गई। हादसे में कई बाराती चोटिल हो गए, वहीं चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
सूचना पर एंबुलेंस 108 भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन उससे पहले चोटिल बाराती अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सूर्या चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण ने एक वाहन से बस को खिंचवाकर साइड कराया। चोटिल लोगों का ब्यौरा नहीं मिल सका है।