फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सब रजिस्ट्रार के घर चोरों का धावा

सब रजिस्ट्रार के घर चोरों का धावा

Sun, 30 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार के घर चोरों का धावा

विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकारी अधिकारी के घर में घुसे चोर को घर के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लालपुर आइडिया कालोनी निवासी डॉ. रमेश चंद्र पंत सितारगंज में सब रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं। पंत ने बताया की घर में ही उन्होंने मंदिर स्थापित किया हुआ है। उन्होंने बताया की पहली बार चोरों ने 25 जुलाई की रात को घर में बने मंदिर में सेंध लगाई एवं मंदिर का सामान चोरी करके ले गए। बताया की अगले दिन चोरों ने दोबारा मंदिर में घुस कर कीमती सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी उन्होंने लालपुर चौकी में देते हुए तहरीर दर्ज कराई थी।

डॉ. रमेश चंद्र पंत ने बताया की दो दिन उनके घर में लगातार चोरी होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने खुद चोरों को पकड़ने की योजना बनाई। बताया की शनिवार की रात दो बजे चोर मौका पाकर पीछे की दीवार फांद कर उनके मंदिर में घुस गए। उन्होंने आशंका जताई की चोर मंदिर की मूर्तियां चुराने के लिए तीसरी बार घर में घुसे थे। बताया की रात के समय मंदिर में आहट होने पर उन्होंने अपने बच्चों एवं पत्नी की मदद से एक चोर को काबू में कर लिया तथा अन्य चोर भागने में सफल रहे। बताया की कालोनी के पीछे मैदान होने के कारण नशेड़ी युवक लोगों के घरों में घुस कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा की पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। मौके पर पहुंची लालपुर चौकी पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है। डॉ. रमेश पंत ने रुद्रपुर में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को पत्र लिखकर आवासीय कॉलोनी में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने एवं अन्य चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed